Bikaner Live

राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण सारस्वत का विप्र फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन



राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण सारस्वत का विप्र फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीए सुधीश शर्मा के निज निवास पर राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण सारस्वत का विप्र फाउंडेशन द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि बीकानेर पधारने पर राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण सारस्वत का साफा, भगवान परशुराम स्मृति चिन्ह, बुके तथा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में बताया। प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत ने सांगठनिक संरचना की जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीए सुधीश शर्मा ने ओलंपिक संघ से परिचय करवाया। स्वागत अभिनंदन राजकुमार जोशी, धनसुख तावनियां, रमेश चन्द्र उपाध्याय, दिनेश औझा, आशा पारीक, शोभा सारस्वत, सुनिता पारीक, सीमा पारीक, धनंजय सारस्वत, दीपा स्वामी, हिमांशु सारस्वत, योगिता स्वामी तथा वैभव सारस्वत सहित विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!