
1971 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले इमरान खान ने अपनी कप्तानी में 1992 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहला और एकलौता वर्ल्ड कप दिलाया। वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने ने 72 रन बनाने के अलावा एक विकट भी लिया था। पाकिस्तान ने वर्ल्डकप फाइनल में 22 रनों से इंग्लैंड को हराया था। इमरान खान ने अपने करियर में 88 टेस्ट मैच खेले हैं। 88 टेस्ट मैचों में इमरान खान ने 3,807 रन बनाए और 362 विकेट चटकाए। वहीं 175 एकदिवसीय मुकाबलों में 3,709 रन बनाए और 182 विकेट हासिल किए। लेकिन शनिवार को ‘कप्तान’ का सियासी पिच पर खाता भी नहीं खुला और उनकी शर्मनाक हार हुई।
कभी क्रिकेट में सफलताओं के झंडे गाड़ने वाले इमरान की सियासी मैच में शर्मनाक हार
शनिवार को नेशनल असेंबली में 174 वोटों के आगे इमरान खान का नहीं खुला खाता
पीटीआई का एक भी सांसद नेशनल असेंबली में मौजूद नहीं था, नियमों के मुताबिक खान की हार
मीडिया सूत्रों से














