Bikaner Live

यूपी के बांदा में एक ही परिवार के 32 लोग कोरोना संक्रमित


उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बांदा के एक गांव में 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि सभी 32 लोग एक ही परिवार के हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने कहा “सोमवार शाम को जिले में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिसमें बांदा के फूटा कुंआ क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 32 सदस्य शामिल हैं।”
पॉजिटिव परिवार के सदस्यों को उनके अलग-अलग घरों के अलग कमरों में ‘क्वारंटीन’ कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा, “जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 807 हो गई है, वहीं इस वायरस से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!