Bikaner Live

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने पीबीएम अधीक्षक का सम्मान किया

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के रूप में डॉ पीके सैनी , आचार्य फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग द्वारा ज्वाइन करने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम के सदस्य डॉक्टर पारुल यादव , इंजीनियर इमरान उस्ता,सनी व्यास , विक्रम पुरोहित, बालमुकुंद सामरिया, अभिषेक, राजेश, करण एवं अन्य चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित थे। डॉ असवाल ने अधीक्षक डॉ पीके सेनी को गुलदस्ता देकर वर्तमान में बीकानेर मे चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुगम बना कर सुचारू रूप से आमजन तक मुहैया करवाने हेतु निवेदन किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जाने वाले जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण एवं इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु विचार विमर्श किया। साथ ही अस्पताल में मरीजों हेतु पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन, पानी , शौचालय,ठहरने की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु आग्रह किया।
अस्पताल में टीकाकरण के लिए आने वाले अभिभावकों से संवाद कर 12 से 17 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करने का सुझाव दिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!