Bikaner Live

सामाजिक एकता व संकल्प रैली 14 को

बीकानेर, 12 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा 14 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे से सार्दुल क्लब मैदान में सामाजिक एकता व संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने बताया कि रैली में बीकानेर सहित श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के नागरिक भागीदारी निभाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सार्दुल क्लब मैदान में जनसभा के बाद अम्बेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे आमजन उनके आदर्शों का अनुसरण कर सके।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!