
राष्ट्र समर्पित युवा मच एक गैर राजनैतिक, सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य समाज में राष्ट्रवाद की भावना को जाग्रत करना एवं समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार एकता और बंधुत्व का संदेश देना है। भारतीय संस्कृति की परम्परानुसार समय-समय पर देश के स्वतन्त्रता सैनानियों एवं सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों की जयन्ती तथा पुण्यतिथि मनाई जायेगी क्योंकि इतिहास भविष्य का दर्पण होता है इसलिए हमें अपने अतीत से सिखना चाहिये। पत्रकारों से बातचीत में मंच के रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि
राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को आमजन में जाग्रत करना ताकि हर व्यक्ति राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करें जिससे राष्ट्र परम वैभव की ओर पहुंचे। सामाजिक समरसता के भाव को जन साधारण जाग्रत करना ताकि समाज के वंचित वर्ग के व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। सर्व समाज को सामाजिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिये घर परिवार में आयोजित होने वाले मांगलिक एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों में शिक्षा कर के तौर एक नई पहल की शुरूआत कर उससे एकत्रित शिक्षा निधि से गरीब व वंच्छित परिवार के प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित कर सके एवं उन्हें उचित वातारण तथा शैक्षणिक साधन उपलब्ध करवा सकें। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सर्व समाज की बेटियों के लिये बालिका छात्रावासों के निर्माण की पहल प्रत्येक समाज सामाजिक सहयोग से कर सके।
इन सभी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती
पर राष्ट्र समर्पित युवा मंच द्वारा राष्ट्रवादी समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम समारोह में जिले भर के 15 हजार के करीब लोग शामिल होंगे।













