Bikaner Live

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में
अभिषेक आज, सुन्दकांड पाठ व भक्ति संगीत संध्या कल

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में
अभिषेक आज, सुन्दकांड पाठ व भक्ति संगीत संध्या कल
बीकानेर, 14 अप्रेल। शास्त्री नगर वीर हनुमान वाटिका में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होंगे। शुक्रवार को दोपहर अभिजीत मुर्हूत पंचामृृत व तेल सिन्दूर से हनुमानजी के स्तवन व मंत्रोच्चारण से अभिषेक होगा। मंदिर में रंग रोगन कर आकर्षक सजावट की गई है।
वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि हनुमान जयंती पर शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में शाम को सुन्दकांड का सामूहिक पाठ व भक्ति संगीत संध्या सचेतन झांकियों के साथ किया जाएगा। मंदिर में सवामणि का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रतिमा के विशेष श्रृृगार किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!