



बीकानेर हवनयज्ञ हिंगलाज माता मंदिर लाल गुफा रोङ बीकानेर में गुरूवार 14 अप्रेल 2022 को पंडित मूलचंद जी सेवग के मंत्रोच्चार की भक्तिमय भाव विभोर करने वाली वाणी में संपन्न हवन यज्ञ में अमित भूत व उनकी धर्मपत्नी बीकानेर,राधा जी नेमीचंद जी भूत बीकानेर व जसोदा प्रवीण जी मांधू डीसा (गुजरात )में जोङे सहित हवन/यज्ञ में बैठकर हर्षोल्लास से हिंगलाज जयंती उत्सव की शोभा बढ़ायी
ब्रह्मक्षत्रीय खत्री समाज महिला मंडल अध्यक्ष राधा खत्री ने बताया इस अवसर पर समाज की विभिन्न विभूतियों का शॉल पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रधान कर उनका सम्मान किया गया समाज के ही प्रतिभावान बच्चे जिनका चार्टर्ड अकाउंटेंट में सिलेक्शन हुआ है चांदनी और कार्तिक दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका भी सम्मान किया गया हिंगलाज मां की दरबार में ही समाज के सभी आगंतुक भक्तजनों द्वारा सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया !














