Bikaner Live

बीकानेर नगर स्थापना दिवस
सूचना केंद्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी 28 से
फाइल फोटो

बीकानेर, 25 अप्रैल। बीकानेर नगर के 535वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में भारत भूषण गुप्ता द्वारा संकलित स्वतंत्रता से पूर्व एवं पश्चात के नोट, सिक्के, देशी एवं विदेशी डाक टिकट, चैक, स्टाम्प पेपर, कोर्ट फीस टिकट तथा समय-समय पर पूर्व राजघरानों द्वारा जारी किए गए मुद्राओं को आमजन के अवलोकनार्थ रखा जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर स्थापना दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत इस प्रदर्शनी से होगी। प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ दोनों दिन प्रातः 10.30 बजे से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post