Bikaner Live

अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा – प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा द्वारा अजंता कंपाउंड इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर, गाज़ियाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया*
बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द अरोड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि 31 जुलाई को प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। जिसमे 1000 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने का संकल्प लिया है। इसमें भाग लेने वाले युवक एवम युवतियां से रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी यह बिल्कुल निःशुल्क रहेगा। इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से हम भारत के सभी प्रदेशों में जाएंगे सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी बंधुओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। यह सम्मेलन का आयोजन गाजियाबाद में किया जाएगा।
इस मीटिंग में मध्यप्रदेश से आए राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेश मल्होत्रा,राजस्थान से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी शेखर इछपुल्याणी(बीकानेर)हीरा लाल खत्री (जोधपुर,राजस्थान), राकेश अरोड़ा (दिल्ली प्रभारी), अनूप सूद (गुड़गांव,हरियाणा),अन्नू पाहवा ,पूजा अरोड़ा,विनीता अरोड़ा,पंकज अरोड़ा, आर के मलोहत्रा, विशाल बत्रा, निमित सहगल आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!