Bikaner Live

खेल एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आगाज


बीकानेर, 26 अप्रैल। खेल एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 2022 का आगाज मंगलवार को म्यूजियम सर्किल स्थित वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर हुआ। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर एवं विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में अभियान का आयोजन करवाया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि अभियान में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने अपने खेल की तकनीक और स्वास्थ्य से संबंधित फिटनेस एक्सरसाइजेज का प्रदर्शन किया। अभियान में खिलाड़ियों ने आम नागरिकों को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान के तहत आगे भी इस तरह के और भी कार्यक्रम जिले में जगह-जगह आयोजित किए जाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। अभियान में जिले के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी दी तथा खेल की तकनीक साझा की।

Author picture

खबर

Related Post