Bikaner Live

देशनोक संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने करणी माता के दर्शन कर- पालिका अध्यक्ष मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने की मुलाकात

देशनोक संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने किये देशनोक करणी मंदिर दर्शन । इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने औरण भूमि एवं कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया !
कैलाश दान, पूर्व अध्यक्ष श्री करणी मंदिर द्वारा बताया गया कि तारबंदी के बावजूद भी अतिक्रमण जारी है !
संभागीय आयुक्त ने प्रशासन से हर संभव मदद कर देशनोक को अतिक्रमण मुक्त करने का भरोसा दिलाया । देशनोक की ओरण भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने से संबंधित निवेदन नेता प्रतिपक्ष श्रीमती प्रियंका चारण ने भी ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है ।

Author picture

खबर

Related Post