Bikaner Live

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन पार्षद शिवशंकर बिस्सा के साथ जस्सूसर गेट क्षेत्र का दौरा किया देखी व्यवस्थाएं

बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन जस्सूसर गेट क्षेत्र के दौरे पर रहे उन्होंने यहां की दशा देखी और अतिक्रमण अवस्था देखकर काफी सुधार करने की बात कही ।

यातायात व्यवस्था,हेरिटेज लूक,अनावश्यक अतिक्रमण आदि मे सुधार हो सके इस प्रकार की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे।

पार्षद शिवशंकर साथ में थे उन्होंने जस्सूसर गेट की मुख्य समस्याओं को नीरज के पवन के ध्यान में लेकर आए उन्होंने बताया कि यहां खुले पड़े नालों में आए दिन हादसे होते हैं उससे कुछ लोगों की जान भी चली गई है गेट पर सड़क भी टूटी हुई है और उन्होंने बताया कि जस्सूसर गेट से जो नाला निकल रहा है उसके आगे दुकान पीछे नाला है उसको ऐसा किया जाए की दुकानें पीछे रहें और नाला आगे कवर कर के दुकान बना कर सड़क चौड़ी हो सके। जिससे हैरिटेज लुक आ सके और सड़क चौड़ी हो सके ।

आयुक्त चोखूंटी पुलिया से लेकर विश्वकर्मा गेट तक पैदल दौरा किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post