Bikaner Live

डूंगर महाविद्यालय में हुआ स्वीप कार्यक्रम का समापन

डूंगर महाविद्यालय में हुआ स्वीप कार्यक्रम का समापन”

राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में आज वर्ष पर्यंत चलने वाली गतिविधियों के तहत लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका को मजबूत करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान दिए गए। जिसमें कुल 27 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिनमें भावना पांडिया, निशा पाल, वर्षा शर्मा, सुनीता पवार, विजय शर्मा, मूलाराम, यथार्थ भारद्वाज साथ ही इस अवसर पर स्वीप के ‘कैम्पस ब्रांड एम्बेसडर’ मोहनलाल, कोमल देपावत, प्रियंका भारद्वाज को कुशल कार्य के लिए ‘विशेष योग्यता प्रमाण पत्र’ देकर हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी.पी. सिंह जी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना होने के बावजूद भी महाविद्यालय के छात्रों ने लोकतंत्र के प्रति मतदाता को सशक्त बनाने के लिए जो कार्य किया वो अति सराहनीय हैं, मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूंँ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ राजन सक्सेना द्वारा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी जवाबदेही के बारे में बताया और इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. नंदिता सिंघवी ने वर्ष पर्यंत चलने वाली समस्त गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु 10 विशेष शिविर व रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न जगहों तक हमने लोकतंत्र की जागरूकता के तहत कार्य किया। कार्यक्रम में डॉ. मैना निर्वाण व डॉ. साधना भंडारी ने नुक्कड़ नाटक का मंचन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त संकाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post