
बीकानेर, 30 अप्रैल। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नव युवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर व सुरक्षा अधिकारी जी-टीओ के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम जिला बीकानेर में पंचायत समिति स्तर पर किया जा रहा है।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी रिजनल ट्रेनिंग संेटर उदयपुर ने बताया कि 4 मई को पंचायत समिति पूगल में, 05 मई को पंचायत समिति खाजूवाला में, 06 मई को पंचायत समिति पांचू में, 07 मई को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ मे,ं 08 मई को पंचायत समिति बीकानेर में, 9 मई को पंचायत समिति श्रीकोलायत में, 10 मई को पंचायत समिति बज्जू खालसा में, 11 मई को पंचायत समिति लूणकरणसर में, 12 मई को पंचायत समिति नोखा में किया जा रहा है। यह भर्ती सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक सुनिश्चत की गई है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति स्थल पर 125 पद पर सुरक्षा जवान, 25 सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर सुरक्षा अधिकारी जी-टीओ की भर्ती की जायेगी। एस.एस.सी.आई.एस.आई.एस रिजनल टेनिंग सेन्टर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह (मो 8619883856) द्वारा भर्ती स्थल पर उपस्थित होकर सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती व सुरक्षा अधिकारी जीटीओ की भर्ती की जायेगी तथा इस भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। जिसके लिए 10वीं पास या स्नातक, हाईट 168 सीमी / 170 जीटीओ वजन 56 से 90 किलो, सीना 80 से 85 सेमी, आयु 21-35 वर्ष तक होना चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजीकल फीट होना अनिवार्य है।













