Bikaner Live

शिक्षक संघ(प्रगतिशील) की बीकानेर नगर इकाई चुनाव

बीकानेर 30 अप्रैल, 2022- राजस्थान शिक्षक संघ( प्रगतिशील) की बीकानेर नगर इकाई का द्विवार्षिक महासमिति अधिवेशन आनंद निकेतन में आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई ।। बीकानेर नगर अधिवेशन की अध्यक्षता सुभाष आचार्य ने की। यतीश वर्मा (प्रदेश महामंत्री) चुनाव पर्यवेक्षक थे। चुनाव अधिकारी आनंद पारीक (जिला अध्यक्ष) के सानिध्य में संपन्न हुए।। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विनोद कुमार ओझा (नगर सभाध्यक्ष), अजय भाटी (नगर अध्यक्ष )मोहम्मद अख्तर कामिल( नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गौतम जाजड़ा (नगर उपाध्यक्ष), रेणुका प्रसाद पुरोहित( नगर मंत्री),श्रीमती सुषमा शर्मा( नगर कोषाध्यक्ष), श्रीमती सुबोध हर्ष (नगर महिला मंत्री), गुलजार अहमद (नगर सयुक्त मंत्री), अरुण कुमार अग्रवाल (नगर प्रचार मंत्री )एवं अनेक सदस्य निर्वाचित हुए ।। चुनाव के पश्चात सभी नवनिर्वाचितो को जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के अनेक पदाधिकारी एवं संगठन के अनेकों सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गोविंद भार्गव ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post