Bikaner Live

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और ऊर्जा मंत्री भाटी ने किया उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण


बीकानेर, 1 मई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बज्जू में 132 ग्रिड स्टेशन में क्षमता वृद्धि के लिए 132/33 केवी, 40/50 एमवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि बज्जू, उन्नत खेती का क्षेत्र है तथा यहां के किसान मेहनती हैं। यहां उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त की पर्याप्त बिजली मिलेगी, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी लेने तथा हर्बल खेती अपनाने का आह्वान किया।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत के इस नए ट्रांसफार्मर से किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा के जिन जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां यह कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के मुख्य अभियंता एम.आर. मीणा ने बताया कि 132 के.वी. जीएसएस पर 20/25 एमवीए के स्थान पर 40/50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे बज्जू क्षेत्र में पावर ओवर लोडिंग की समस्या का समाधान होगा तथा वोल्टेज में सुधार आएगा। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी नहीं रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!