Bikaner Live

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे द्वारा चारण समाज के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी – देशनोक करणी मंदिर निजी प्रन्यास सहित चारण समाज के लोगों ने की निंदा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे द्वारा चारण समाज के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कस्बे के चारण समाज में भारी रोष है। दुबे द्वारा की गई टिप्पणी का देशनोक करणी मंदिर निजी प्रन्यास सहित चारण समाज के लोगों ने घोर निंदा की है। तथा इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजकर दुबे जैसे व्यक्तियों को किसी भी समाज के बारे में गलत टिप्पणी करने से रोकने तथा की गई टिप्पणी को लेकर संपूर्ण चारण समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।
इस संबंध में श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ द्वारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में लिखा है कि न्यूज़ 18 इंडिया पर बहस मुबाहिसा के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे द्वारा देव तुल्य चारण समाज के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई टिप्पणी में दुबे ने चारण समाज को रावण के चरणों में रहने वाला चारण बता कर संपूर्ण चारण समाज के गौरवशाली अतीत, उनकी साहित्यिक देन, व वर्तमान की प्रगतिशीलता पर कुठाराघात कर अपमानित करने का घोर कृत्य किया है ।जिसके कारण राजस्थान, गुजरात सहित अन्य राज्यों में चारण समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्योंकि सर्व समाज चारण समाज को सम्मान की दृष्टि से देखता है, पत्र में लिखा है कि दुबे द्वारा की गई टिप्पणी का संपूर्ण चारण समाज घोर निंदा करता है ,पत्र में लिखा है कि भविष्य में कांग्रेश ऐसे बयानों से बचें और अभय दुबे जैसे व्यक्तियों को किसी भी समाज के बारे में टिप्पणी करने से रोके, पत्र में दुबे द्वारा की गई निंदनीय कार्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही गई है। अन्यथा राजस्थान, गुजरात सहित भारतवर्ष में चारण समाज द्वारा कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!