Bikaner Live

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कुश्ती में स्वर्ण पदक एवं एथलेटिक्स में दो कांस्य पदक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को

*खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कुश्ती में स्वर्ण पदक एवं एथलेटिक्स में दो कांस्य पदक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को* खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 जो कि जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर में आयोजित हो रहा है। इस गेम्स में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 79 किलो भार वर्ग के मेहर सिंह पहलवान ने पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
पुष्पा जाखड़ ने एथलेटिक्स में जो जो ज्वेलियन थ्रो और जयचंद ने हैमर थ्रो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। बॉक्सिंग में भी तिन पदक पहले आ चुके हैं। विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में अब तक एक स्वर्ण पदक समेत चार कांस्य पदक प्राप्त हो चुके हैं जिसमें विश्वविद्यालय का प्रदर्शन उच्च स्तर का है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के सिंह, वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा, जिला कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनिया,राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के खेलकूद निदेशक डॉ. यशवंत गहलोत कॉन्टिजेंट मैनेजर के रूप में बेंगलुरु में ही मौजूद है। भवदिए- महावीर कुमार सहदेव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!