Bikaner Live

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध के प्रति आमजन में सवेदनशीलता एवं जागरूगता बढ़ाने के लिए कार्यशाला गुरुवार को
soni


बीकानेर, 4 मई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, नगर निगम एवं उद्योग संघ के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध के प्रति आमजन में सवेदनशीलता एवं जागरूगता बढ़ाने के लिए गुरुवार प्रातः 10 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 मार्च को जारी अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर 1 जुलाई से प्रतिबन्ध लागू हो जाएगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!