Bikaner Live

रंगा के लघु कथा संग्रह ‘स्मृति में परिवेश’ का लोकार्पण 15 को



बीकानेर, 8 मई। मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में कथाकार अशोक रंगा के लघुकथा संग्रह ‘स्मृति में परिवेश’ का विमोचन रविवार 15 मई को प्रातः 11 बजे अजीत फाउंडेशन सभागार में होगा। कार्यक्रम समन्वयक विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री डॉ. वत्सला पांडे करेंगी। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि- कथाकार राजेंद्र जोशी होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ लघु कथाकार नदीम अहमद नदीम तथा हरि शंकर आचार्य मौजूद रहेंगे। पुस्तक पर पत्र वाचन युवा कवयित्री-आलोचक डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ द्वारा किया जाएगा। जिला कलेक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त रंगा की यह पहली पुस्तक है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इन लघु कथाओं को बेहद पसंद किया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!