Bikaner Live

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के तहत अब से कुछ देर पहले वायु सेना के सूरतगढ़ एयरबेस पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बांसवाड़ा में दिन का तापमान 47 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंच गया। नौ शहरों में तापमान 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा।
प्रदेश के स्कूलों में कल से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक और स्कूल स्टाफ नियमित कार्य करेंगे।
सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी रेलटेल ने प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटर फेस, पीएम – वानी योजना शुरू की है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के तीन करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
जोधपुर में कालीबेरी स्थित एक खदान में भरे पानी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई।

विस्तृत समाचारों के लिए यहां क्लिक करें – https://youtu.be/noDx-K-yG-o

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!