Bikaner Live

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
soni
फाइल फोटो सोशल मीडिया

मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। शिवकुमार शर्मा का जन्म जम्मू में हुआ था। उन्होंने संतूर की लोकप्रियता को घर-घर पहुंचाया था। पंडित शर्मा ने संतूर के बड़ी पहचान बनाई थी। खबरों के अनुसार शिवकुमार शर्मा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवकुमार शर्मा पिछले कुछ महीने से किडनी से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान ते और उनका 6 महीने से डायलिसिस चल रहा था।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से हमारी संस्कृति की दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता दिलाई थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को लगातार सिखाती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में जन्मे शर्मा ने संतूर को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने संतूर को सितार और सरोद जैसे शास्त्रीय वादों की तरह लोकप्रिय बनाया।

शिवकुमार शर्मा ने बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर फिल्म सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसे मशहूर फिल्मों का म्यूजिक दिया था।

मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!