

आज राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में ‘बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन’ का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया और महासम्मेलन को संबोधित भी किया।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 10, 2022
बूथ ही वो रचना है जहाँ से सत्ता का उद्गम होता है। इसलिए हमारा नारा भी है “हमारा बूथ सबसे मजबूत”। pic.twitter.com/JRsf2sM6DX
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से करीब 18 महीने पहले बीजेपी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है. इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार से 2 दिवसीय राजस्थान (rajasthan) दौरे पर हैं जहां उन्होंने सूरतगढ़ में बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन का शुभारंभ किया. नड्डा मंगलवार को 12 बजे दिल्ली से सूरतगढ़ पहुंचे जहां सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और राजस्थान बीजेपी (rajasthan bjp) प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया ने सूरतगढ़ में नड्डा का स्वागत किया. वहीं सूरतगढ़ में जेपी नड्डा (jp nadda) ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ किसी भी पार्टी का शक्ति स्रोत है. उन्होंने कहा कि बूथ उद्गम है, शक्ति का स्रोत है. हमें जो भी शक्ति मिलती है, वह बूथ से मिलती है. इसलिए हमारा नारा भी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ रहा है. उन्होंने कहा, हमें अपने बूथों को मजबूत करना होगा और वे मूल्य देने होंगे जिससे पार्टी मजबूत होगी.
बता दें कि प्रदेश की बीजेपी इकाई में काफी समय से चल रही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान चल रही है इसी बीच जेपी नड्डा (jp nadda) का 10-11 मई को राजस्थान का दौरा कई मायनों में अहम है. नड्डा 10 मई को दोपहर 12 बजे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ पहुंचेंगे जहां वह बीकानेर संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद नड्डा 11 मई को हनुमानगढ़ में जिला कार्यालय समेत 10 जिला बीजेपी (rajasthan bjp) कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को सूरतगढ़ में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है। कभी भी आम आदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। उनका कहना था कि कांग्रेस झूठ की इसी परम्परा को वर्षों से निभाती चली आ रही है।
दंगों पर गहलोत को घेरा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने गहलोत सरकार पर हाल में हुई दंगों की घटनाओं पर जमकर निशाना साधा. नड्डा ने कहा कि आज अखबार खोलते हैं तो कभी करौली, कभी जोधपुर, की घटनाओं के समाचार दिखते हैं, राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.
उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब जयपुर में अपना जन्मदिन मना रहे थे. नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तो नीरो बांसुरी बजा रहा था, आज राजस्थान में यह स्थिति खड़ी हो गई है.















