मार्शल आर्ट क्वानकिडो में 28 नेशनल मेडल विजेताओं का बीकानेर पधारने पर हुआ भव्य स्वागत…

बीकानेर। क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप का आयोजन गोवा स्थित डाॅन बोस्को हायर सेकंडरी स्कूल पनजी में किया गया। जिसमें बीकानेर के राजकीय डुंगर महाविद्यालय, राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, रामपुरिया जैन कालेज, नेहरू शारदा पीठ पीजी कालेज तथा एमजीएस युनिवर्सिटी केम्पस सहित विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्वानकिडो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न भार वर्ग में 06 स्वर्ण, 13 रजत तथा 09 कांस्य सहित 28 पदक प्राप्त कर बीकानेर पधारे सभी पदक विजेताओं का रेल्वे स्टेशन पर वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी की शोभा सारस्वत ने बताया कि 06 नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पूजा भांभू, सुधा तिवारी, अनीशा बिश्नोई, शोभा, अन्नु कुमावत, देवेन्द्र सारस्वत तथा 13 सिल्वर मेडलिस्ट जयश्री बांद्रा, ऐश्वर्या पुरोहित, योगिता स्वामी, दीपांशु स्वामी, हिमांशु सारस्वत, जयकिशन जोशी, धनंजय सारस्वत, तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, वैभव सारस्वत, ऐश्वर्या, जयश्री योगिता तथा 09 ब्रोंज मेडलिस्ट दीपा स्वामी, पार्वती तरड़, प्रीती स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका, दिव्या स्वामी, अन्नु कुमावत, गोविंद राम केवटिया तथा राजेश साध सहित सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। ढ़ोल की थापपर नाचते गाते हुए खिलाड़ियों ने खुशियां मनाई।
विजेता खिलाड़ियों ने बताया कि वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच धनंजय सारस्वत द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिससे सुखद परिणाम प्राप्त हुए। कोच धनंजय सारस्वत का माला पहनाकर विशेष स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का जर्मनी में आयोज्य विश्व क्वानकिडो प्रतियोगिता में चयन किया गया जो भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रशांत डांगी, नवीन स्वामी, शोभा सारस्वत, सुरेन्द्र स्वामी, राकेश ओझा, हिमांशु डांगी तथा ओमप्रकाश राजेरां ने प्रसन्नता जताई तथा कोच धनंजय सारस्वत का आभार व्यक्त किया गया।
शोभा सारस्वत
मीडिया प्रभारी
वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी, बीकानेर।















