Bikaner Live

J&K में DDC इलेक्शन रिजल्ट:गुपकार अलायंस को 110 सीटों पर मिली जीत, पर 75 सीटों वाली भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
J&K में DDC इलेक्शन रिजल्ट
J&K में DDC इलेक्शन रिजल्ट

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। 280 में से 278 सीटों की स्थिति अब साफ हो गई है। दो सीटों पर चुनाव स्थगित हो गया है। सबसे ज्यादा 110 सीटें पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (PAGD) के खाते में गई हैं। भाजपा 75 सीटें जीतकर इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

ये रिजल्ट कई मायनों में अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार घाटी (कश्मीर) में भाजपा को 3 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले जम्मू में गुपकार अलायंस को 34 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है। ये रिजल्ट बता रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर की सियासत में बदलाव आ रहा है।

भाजपा की नजर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट पर- उमर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि प्रशासन अब इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स को भाजपा के लिए जुटा रहा है। इस बार चुनाव में 50 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स की जीत हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक पूर्व विधायक को पुलिस उठाकर ले गई। वह इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स से मिलने नहीं दे रहे हैं। ठीक उसी वक्त प्रशासन के कुछ लोग इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स को बातचीत के लिए श्रीनगर ले जा रहे हैं, ताकि उन्हें भाजपा में शामिल कराया जा सके।’

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post