Bikaner Live

दिल भी तोड़ा तो सलीके से न तोड़ा तुम ने…इस्‍तीफा देते समय भावुक हुए सुनील जाखड़,

चंडीगढ़: कांग्रेस की वर‍िष्‍ठ नेता और कभी पंजाब के अध्‍यक्ष रहे सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है। हाल ही में उन्‍हें शोकॉज नोटिस देकर पार्टी से सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात के दौरान इस्‍तीफा देने का ऐलान किया। लगभग 45 मिनट के फेसबुक लाइव में उन्‍होंने सोनिया गांधी सह‍ित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने कहा क‍ि वे 50 साल तक कांग्रेस में रहे। लेकिन उनके साथ गैर जैसा व्‍यवहार किया गया।

अपने दिल की बात में सुनील जाखड़ ने कहा क‍ि मेरे दिल की बात लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है जो शायद चिंतन श‍िवि‍र में नहीं की जायेगी। क्‍योंक‍ि वहां मौजूद कांग्रेस के शीर्ष नेता में से कितने बस चीयरलीडर्स बनकर रह जाएंगे, कितने अपने दिल की बात कह पाएंगे, ये तो दो दिन के पता चल ही जायेगा। वे आगे कहते हैं क‍ि पार्टी के साथ लंबे समय तक रहा। ऐसे में मेरा कर्तव्‍य है क‍ि मैं जाने से पहले पार्टी के लिए कुछ कहके जाऊं। आज समय है पार्टी को बचाने का तो उस समय दिखाने के लिए चिंतन श‍िविर आयोजित कर रही है। पार्टी को इस समय पार्टी को बचाने की बात करनी चाह‍िए।

सोशल मीडिया/ मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!