Bikaner Live

सेवादल के सेवादार जयपुर रवाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेत्रत्व में आयोजित होने वाले रोड़शो में निभायेंगे भागीदारी


बीकानेर। सेवादल का बीकानेर क्षेत्र का एक प्रतिनिधी मण्डल आज जयपुर रवाना हुआ। बीकानेर शहर सेवादल अध्यक्ष एवं रेलवे कर्मचारी नेता अनिल व्यास के नेत्रत्व में रवाना हुए, यह दल 17 अप्रेल को जयपुर में आयोजित होने वाले रोड़शो में भागीदारी निभायेंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि सेवादल के राष्टीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के नेत्रत्व व प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह सेखावत के संयोजन में 6 अप्रेल को गुजरात स्थित साबरमती आश्रम से प्रारम्भ की गई गौरव यात्रा अब जयपुर पहुंच गई है। जयपुर मे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक 17 अप्रेल शुबह रोड़शो का आयोजन होगा जिसका नेत्रत्व स्वय मुख्यमत्रीं अशोक गहलोत करेंगे। तत्पश्चात शाम को मशाल जुलूश का आयोजन होगा। यह मशाल जुलूश का संयोजन पुर्व की भांति बीकानेर का दल करेगा एंव इसका प्रतिनिधित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे। कल्ला ने बताया कि कल जयपुर मैं विभिन्न आयोजनो के बाद यह पद यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। ज्ञात रहे कि 1171 किमी की पदयात्रा कर सेवादल द्वारा आयोजित इस यात्रा का आखिरी पडा़व राजघाट है।
कृप्या प्रकाशित कर अनुग्रहित करे ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!