Bikaner Live

नव इतिहास का सर्जन हुआ तेरापंथ में -साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी
महाश्रमणोस्तु मंगलम् -तेयुप चेन्नई
soni



नव इतिहास का सर्जन हुआ तेरापंथ में -साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी

महाश्रमणोस्तु मंगलम् -तेयुप चेन्नई

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू



साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा जी के पावन सान्निध्य में और जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट द्वारा आयोजित आचार्यश्री महाश्रमण पदाभिषेक अभिवन्दना समारोह एवं तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई के तत्वावधान में आयोजित आचार्य महाप्रमण दीक्षा दिवस ( युवा दिवस) पर उपस्थित विशाल जनमेदिनी को संबोधित करते हुए साध्वी श्री साध्वीश्री मंगलप्रज्ञा जी ने कहा आज हम आलोक पूज्य की अभिवंदना कर रहे हैं।
आचार्य श्री महाश्रमण ऐसे महासूर्य है जिन्होंने पाँव-पाँव चल कर जन-जन के मन को छुवा , नूतन सन्मार्ग दिखाया।
इस महासूर्य ने वसुधा की अपने प्रकाश से आलोकित किया है।
महाप्रभु के रूप में हम महाश्रमण जी की पाकर निश्चितता गौर आनन्द की अनुभूति करते हैं।
आचार्य श्री तुलसी और आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने संघ की एक दिव्य मणि के रूप में आचार्य महाश्रमण के रूप में प्रदान किया।
आज पूज्यप्रवर श्रेणी रूपांतर का दिन है। मंत्री मुनिवर श्री सुमेर मलजी स्वामी ने गुरु इंगितनुसार दीक्षा प्रदान की प्रदान की।।
साध्वी श्री ने अनेक प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा आचार्य महाश्रमण उदितोदित और जितेन्द्रद्रिय आचार्य के रूप में प्रतिष्ठित है। वह विघ्न विनायक आचार्य हैं ।
उन्होंने हजारों लाखों शरणागत भक्तों की समस्याओं का समाधान करने वाले वसुंधरा के प्रणम्य आचार्य हैं।।
ऐसी आस्था की ज्योति में हम नई ऊर्जा और मंगल विकास का पथ पा रहे हैं। उनकी साधना की परम शक्ति हर दिल में आनंद का संचार करती है उर्जा के सागर और करुणा के सागर के रूप में आचार्य महाश्रमण जी मात्र तेरापंथ धर्म संघ को ही नहीं संपूर्ण मानव जाति के उद्धारक हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रथम श्री रमेश डागा थे।।
श्री रमेश डागा ने कहा आचार्य महाश्रमण की क्षमताएं बेजोड़ है इतनी गर्मी होने के बावजूद अभी वह सरदारशहर में घर घर परस रहे हैं।
तेयुप मंत्री संतोष सेठिया ने आचार्य अभिवंदना करते हुए संपूर्ण परिषद का स्वागत किया। तथा युवा दिवस पर अपनी भावनाएं प्रस्तुत की।।

साध्वी श्री जी की प्रेरणा से चेन्नई श्रावक समाज ने सैकड़ों की संख्या में आयंबिल और उपवास तप की आराधना की।।
कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वी वृंद के महाश्रमण अष्टकम से हुआ।।

तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल ने मंगल संगान किया।।
अणुव्रत समिति की ओर से उपाध्यक्ष मंजू गेलड़ा ने शुभकामना प्रस्तुत की।
तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड ट्रिप्लीकेन के ट्रस्टी श्री गौतम जी सेठिया महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा हिरण ने अपने श्रद्धाशिक्त विचार व्यक्त किए।।
पारमार्थिक शिक्षण संस्थान में अध्यनरत मुमुक्षु कोमल ने आत्मीय श्रद्धा व्यक्त की।

साध्वी सिद्धियशा साध्वी डॉ राजुल प्रभा,साध्वी डॉक्टर चैतन्यप्रभा एवं साध्वी डॉ शौर्यप्रभा ने “बेस्ट ब्रेन लैब” में परिक्षित हुए आचार्य महाश्रमण जी की मनमोहक प्रस्तुति से संपूर्ण परिषद को अभिभूत कर दिया।।

साध्वी सुदर्शन प्रभा साध्वी सिद्धियशा साध्वी राजुलप्रभा, साध्वी चैतन्य साध्वी शौर्यप्रभा ने सामूहिक संगान किया।।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश डागा तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई के अध्यक्ष श्री मुकेश नवलखा उपाध्यक्ष श्री विकास कोठारी मंत्री श्री संतोष सेठिया कार्यक्रम के संयोजक श्री कमल सावनसूखा एवं तेयुप चेन्नई के अनेक साथी एवं तेरापंथ समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।।

यह संपूर्ण जानकारी तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री श्री संतोष सेठिया ने दी।।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!