Bikaner Live

ग्रीष्म अवकाश के दौरान बालिकाओं को दिया जाएगा कथक नृत्य प्रशिक्षण
सोशल मीडिया से


बीकानेर, 18 मई। ग्रीष्म अवकाश के दौरान बालिकाओं के लिए निशुल्क कथक नृत्य प्रशिक्षण शिविर 23 मई से राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में करवाया जाएगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समय प्रातः 8 से 10 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि नृत्य का प्रशिक्षण श्री राजेंद्र जोशी और श्रीमती वीणा जोशी द्वारा दिया जाएगा। श्रीमती वीणा जोशी भारत के प्रतिष्ठित मंचों तथा अमेरिका में प्रस्तुति दे चुकी है। श्रीमती जोशी को वर्ष 2022 में जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक बालिकाएं अपना पंजीयन करवाकर शिविर में भाग ले सकती हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!