जिला प्रशासन व पीएचइडी द्वारा नहरबंदी के दौरान की जा रही माकूल व्यवस्था
बीकानेर, 20 मई। जिले में वर्तमान में चल रही नहरबंदी के तहत पानी 29 मई तक बीकानेर पहुंचने की संभावना है। आम आदमी को न्यूनतम पेयजल आवश्यकता से संबंधित कोई समस्या नहीं हो, इसके लिये विभाग द्वारा शहर में शोभासर व बीछवाल जलाशय में उपलब्ध पेयजल अनुसार दो दिवस छोडकर जलापूर्ति की जा रही है। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन व विभाग द्वारा अन्तिम छोर के क्षेत्रों में मांग अनुसार न्यूनतम आवश्यकता के मध्यनजर जल परिवहन भी किया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि आगामी 10 दिवस के लिए टेंकरों द्वारा जल परिवहन के लिए जोनवार निजी नलकूपों का अधिग्रहण भी किया जा रहा है, जिससे जल परिवहन के लिये जल उपलब्ध हो सके। साथ ही औद्योगिक व वाणिज्यिक कनेक्शन धारकों से पेयजल का उपयोग नहीं करने की अपील जारी की गई है।
नहरी पानी से लाभान्वित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभाग द्वारा सभी डिग्गियों में उपलब्ध भण्डारण के अनुसार जलापूर्ति की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार ग्रामों में आस-पास के नलकूपों में उपलब्ध जल से जल परिवहन भी करवाया जा रहा है। आवश्यकता होने पर अधिग्रहण के लिए निजी नलकूप भी चिन्हित कर लिए गए हैं। किसी भी ग्राम में पेयजल से संबंधित समस्या अथवा जल परिवहन की आवश्यकता होने पर संबंधित उपखंड कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में आवश्यकता दर्ज करवाई जा सकती है, जिस पर तत्काल उचित कार्यवाही कर राहत दी जाएगी और जरूरत के अनुसार जल परिवहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी वृत्त कार्यालय के नियंत्रण कक्ष (0151-2226454) व जिला कलक्टर कार्यालय के केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष (0151-2226031) पर समस्या दर्ज करवाने पर शीघ्र ही उचित समाधान किया जाएगा। प्रशासन आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। आवश्यकता अनुसार टेंकरों से भी जल परिवहन किया जाएगा। आमजन से अपील है कि पानी का उपयोग मितव्ययता से करें।
Related Post
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
July 16, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर पीसीपीएनडीटी टीम ने हरियाणा जाकर पकड़ा भ्रूण लिंग जांच के दलाल को
July 16, 2026
No Comments
Read More »


बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
July 15, 2026
No Comments
Read More »

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
July 15, 2026
No Comments
Read More »




जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
July 14, 2026
No Comments
Read More »


खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : अविनाश मोदी
July 14, 2026
No Comments
Read More »



