
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है । इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है । यह आज रात 12 बजे से लागू होगा । पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी । वंही उज्ज्वला योजना वाले सिलिंडर पर इस साल 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी । एक परिवार को साल में 12 सिलिंडर मिलेंगे । इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा ।
We are reducing the Central excise duty on Petrol by Rs 8 per litre and on Diesel by Rs 6 per litre. This will reduce the price of petrol by Rs 9.5 per litre and of Diesel by Rs 7 per litre: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
— ANI (@ANI) May 21, 2022
(File Pic) pic.twitter.com/13YJTpDGIf














