
पंजाब भ्रष्टाचार के मामलों के प्रति गंभीर रुख अपनाए हुए मुख्यमंत्री ने ढाई महीने पुरानी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है। सीएम की भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस बडी कार्यवाही से चौतरफा हडकंप मच गया है। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अपनी ही सरकार के सेहत मंत्री विजय सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंत्रिमंडल से हटाकर बाहर किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के ऊपर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है, जिसके चलते मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने जैसा बड़ा कदम उठाया गया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से उनके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।














