Bikaner Live

पंद्रह जून से चालू होगा जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष

बीकानेर, 24 मई। जिले में संभावित अतिवृष्टि या बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितम्बर या मानसून समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जारी आदेश अनुसार इस नियंत्रण कक्षा का दूरभाष नम्बर 0151-2226031 व टोल फ्री नम्बर 1077 होगा। नियंत्रण कक्ष में कार्मिकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाएगी, यह कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) तथा सह प्रभारी उपखंड अधिकारी बीकानेर होंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!