बीकानेर। जस्सूसर गेट शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात जनों ने एक मकान पर तोडफ़ोड़ करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बड़े कब्रिस्तान के पास स्थित एक मकान पर कुछ अज्ञात नकाबपोश युवक हथियार लैस होकर आएं और ताबड़तोड हमला कर दिया है। जिस समय ये हमला किया गया उस समय क्षेत्र में बिजली गुल थी। युवकों ने लाठियां,सरियों से मकान के दरवाजों व खिडकियों पर ताबड़तोड़ वार किये।
जिससे घर में परिजनों में दहशत फैल गई और आसपास के लोगों में भी भय व्याप्त हो गया। गनीमत यह रही कि उसी दौरान लाइट आ जाने से हमलावर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने पीडि़त के घर पर किये हमले को देखा और रवाना हो गई।
आज पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मिल कर उचित करवाई करनें के लिए ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज किया जाए और करवाई करते हुए न्याय मिले















