
दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. एक तरफ सरकार के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष केजरीवाल की ‘ईमानदार सरकार ‘ पर सवाल खड़े कर रहा है. सत्येंद्र जैन के पास वर्तमान में उर्जा मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य है. वे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते हैं. अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने अपना काम छोड़ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी, तो जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो उसके संस्थापक सदस्य भी रहे. ऐसे में आप के जब भी बड़े मंत्रियों की बात आती है तो सत्येंद्र जैन का नाम आना लाजिमी रहता है.
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया था। सीएम भगवंत मान ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।
मीडिया सूत्रों से














