Bikaner Live

फादर एशली दास का निधन, बड़ी संख्या में ईसाइयों ने दी श्रद्धांजलि


बीकानेर, 31 मई। उत्तर भारतीय मसीही मंडली (सी.एन.आई.) चर्च के फादर एशलीदास के निधन पर सोमवार को पवन पुरी में वर्तमान फादर रेवरन क्रिस्टिना डेनियल व जोधपुर के फादर रेवरन क्रूस लायल के सान्निध्य में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा मंें बड़ी संख्या में ईसाइयों व विभिन्न धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने रेवरन फादर ऐशलीदास के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। फादर रेवरन क्रिस्टिना डेनियन व क्रूस लायल ने बाइबल का पाठ किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मसीही गीत गाए।
सर्किट हाउस के पास के संयुक्त मसीही आराधनालय में ए.वी.दास 1995 से लेकर 2007 तक मुख्य पादरी(धर्मगुरु) के रूप् व मृृत्यु तक 28 मई 2022 तक संरक्षक धर्मगुरु के रूप् में सेवाएं दी। सरल स्वभाव,मृृदुभाषी,धर्म के मर्म के जानकार 81 वंर्षीेय फादर ए.वी.दास ने पारिवारिक, सामाजिक व धार्मिक जिम्मेदारियों का कुशलता निभाई तथा बीकानेर के साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाले सर्वधर्म समभाव सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Author picture

खबर

http://

Related Post