
विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं पौधारोपण…
दिया टीम द्वारा किया गया योगाभ्यास…

05 जून बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कल्याण प्रज्ञा मंडल पवनपुरी एवं गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर द्वारा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि करणीनगर पवनपुरी स्थित शिव-शक्ति हनुमान मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन जगजीत सिंह एवं पवन कुमार औझा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, कोरोना रोग निवारणार्थ तथा पर्यावरण संवर्धन के निमित्त विशेष आहुतियां परिजनों द्वारा दी गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए यज्ञाचार्य जगजीत सिंह ने कहा कि नियमित यज्ञ करने से पर्यावरण में सुधार होता है। गौघृत के साथ विशेष औषधियों के हवन से वातावरण में उपस्थित प्रदुषण कम हो जाता है। तरु मित्र भाव से ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। पंचकुंडीय हवन की पूर्णाहुति के उपरांत पौधारोपण एवं औषधीय पौध का वितरण किया गया। हवन-पूजन में कल्याणी प्रज्ञा मंडल की ललिता शर्मा, प्रमिला गंगल, राधा सिंह, सरला चौधरी, शोभा सारस्वत, सीमा सिंह, इंजीनियर अमर सिंह वर्मा, जवाहरलाल गंगल, सुल्तानाराम सिद्ध, विश्वप्रसाद पारीक तथा देवेन्द्र सारस्वत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पंचकुंडीय यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई।
दिया टीम द्वारा किया गया योगाभ्यास
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन “दिया” टीम द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में नेशनल योगा प्रोटोकोल के अनुसार योगाभ्यास करवाया गया। योगाचार्य दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत द्वारा ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटना चालन, योगासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशांकासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायम तथा शाम्भरी मुद्राध्यान सहित शांतिपाठ का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तरुण कुमार राठी, हिमांशु सारस्वत, गोविंद राम केवटिया, अजय जनागल, योगिता स्वामी, दिव्या स्वामी, दीपा स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, अन्नु कुमावत, सुधा तिवारी, ऐश्वर्या पुरोहित, तान्या अग्रवाल सहित दिया टीम द्वारा योगाभ्यास किया गया।
देवेन्द्र सारस्वत
ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर
मोबा – 9468567707
















