Bikaner Live

खत्री-मोदी-अरोड़ा के साथ सर्वसमाज का 15 वां युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन अब 26 जून को जयपुर में….
soni

जयपुर ( वि.सं. ) माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ( पंजी.) के सानिध्य में खत्री-मोदी-अरोड़ा समाज के साथ सर्वसमाज का युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन अब 26 जून रविवार को आशीर्वाद बैंक्विट हॉल, जयपुर में सम्पन्न होगा । इस सम्मेलन में जैन, माहेश्वरी व अग्रवाल समाज के युवक युवती भी भाग लेकर अपनी योग्यता के अनुरूप अपने जीवन साथी की तलाश पूरी कर सकेंगे । सम्मेलन में सम्पूर्ण भारतवर्ष से व विदेश सें भी हज़ारों क्रीम युवक युवती खुद मंच पर आकर नि:शंकोच अपना परिचय देंगे । परिचय देने वाले प्रतिभागियों को चुरू के युवा उद्यमी पवन कुमार मोदी द्वारा गिफ्ट दिए जाएंगे । यह सब जानकारी देते हुए ट्रस्ट/समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खत्री राजेन्द्र मोदी ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को ” राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 ” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश खत्री ने इस अवसर पर बताया कि ऐसे अवार्डियो में जिनकी आने की स्वीकृति मिल चुकी है: कानपुर से रामजी सेठ, झांसी से श्रीमती किरण बत्रा, दुबई से सुनीता- महेंद्र मोदी, लखनऊ से श्रीमती दुर्गेश मेहरोत्रा, कलकत्ता से रविन्द्र मंत्री, बैंगलोर से जगदीश अरोड़ा, अहमदाबाद से डॉक्टर राजश्री बोसमिया, दिल्ली से सीमा कौशिक, जालौर से शांति देवी व विजय कुमार मोदी, जोधपुर से सीता राम मोदी व ज्योतिप्रकाश छाबड़ा, गाज़ियाबाद से प्रसिद्ध कवियित्री तूलिका सेठ हरियाणा से श्रीमती विजया-मनीष खत्री, जयपुर से इंद्रप्रीत सिंह , जगदीश प्रसाद मोदी व रजनी अरोड़ा, सादुलपुर से लीलाधर मोदी, चुरू से पवन मोदी, बीकानेर से समाजसेवी औम प्रकाश मोदी, जामनलाल गजरा व मदन मोहन मोदी, पत्रकार रत्न प्रदीप मोदी, शत्रुंजय सिंह, लीला राम, बनवारी चंदवारिया के साथ मदन मोहन आचार्य आदि शामिल हैं । जिनकी स्वीकृति आनी बाकि है उनकी लिस्ट 10 जून तक प्रसारित की जाएगी । युवा सचिव इंद्र प्रीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नृत्य एवं कला आदि क्षेत्रों में समाज की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर भी मिलेंगे । सम्मेलन में विधवा-विधुर-दिव्यांगजन के साथ साथ वरिष्ठ नागरिक जन भी अपने जीवन साथी की तलाश पूरी कर सकेंगे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!