Bikaner Live

महेश नवमी पर्व के रूप में माहेश्वरी समाज बनाएगा अपना उत्पत्ति दिवस
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
soni

माहेश्वरी समाज बीकानेर 8 जून 2022 बुधवार को अपना वार्षिकोत्सव उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का पर्व 2 वर्षों के अंतराल के बाद वृद्ध स्तर पर मनाएगा!
बीकानेर माहेश्वरी समाज के सबसे प्राचीनतम संस्था श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में संपूर्ण बीकानेर माहेश्वरी समाज पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ अपने प्राकट्य दिवस को मनाएगा! प्रेस नोट जारी करते हुए श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के कार्यकारिणी सदस्य पवन राठी ने बताया कि कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है! मंडल के अध्यक्ष नारायण बिहानी ने उत्पत्ति दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया इस दिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पूरे दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा! प्रातः 8:00 बजे सर्वप्रथम मरूनायक चौक स्थित मंडल के कार्यालय में पूजा अर्चना ,कलम-दवात व तराजू की पूजा की जाएगी तत्पश्चात सदैव की भांति सुबह 9:00 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिनानी बगीची में भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया जाएगा! इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के साथ शाम 5:00 बजे जस्सूसर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सदन से सचेतन झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी आयु वर्ग के माहेश्वरी समाज की व्यक्ति शामिल होंगे! यह शोभायात्रा माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्रों से होते हुए डागा मोहल्ला स्थित महेश भवन पहुंचेगी जहां सामूहिक रूप से सभी भगवान शिव परिवार की पूजा अर्चना व आरती करेंगे तत्पश्चात रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक पूगल रोड स्थित माखन भोग मैं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन रहेगा तथा इस अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन होगा!
मंडल उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि सभी माहेश्वरी बंधुओं से अलग-अलग ग्रुप बनाकर डोर टू डोर संपर्क करने का प्रयास किया गया है जिसमें मुख्य रूप से रामकिशन डागा, भवानी शंकर राठी कालू जी, राजेश बिन्नानी, शिवकुमार चांडक तथा अन्य सक्रिय कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण निभा रहे हैं तथा यह निरंतर जारी है और सभी माहेश्वरी बंधुओं से महेश नवमी पर्व पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक उपस्थित होकर वार्षिक उत्सव उत्पत्ति दिवस पर्व को सफल बनाने का निवेदन किया गया है! मंडल उपाध्यक्ष किशन चांडक के अनुसार जहां एक और मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपना अपना सहयोग कर रहे हैं वही अन्य संस्थाओं के सदस्य भी इस पर्व की सफलता के लिए अपना अथक प्रयास कर रहे हैं!पवन राठी
प्रचार मंत्री श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!