Bikaner Live

12 से 18 जून की अवधि में गोवा में दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’

12 से 18 जून की अवधि में गोवा में  दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’

हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना जनमानस में अंकित करने में गोवा में प्रतिवर्ष होने वाले ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ का महत्त्वपूर्ण योगदान है । इस वर्ष इस अधिवेशन में देशभर के 250 से अधिक संगठनों के 1000 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है । हिन्दू राष्ट्र निर्मिति के कार्य को गति देने की दृष्टि से समान कृति कार्यक्रम निश्चित करना, कार्य करते समय आने वाले अनुभवों का आदान-प्रदान करना, कार्य की समस्याएं सुलझाने की दृष्टि से उपाययोजना बनाना, हिन्दू राष्ट्र की वैचारिक भूमिका का प्रसार करना आदि अनेक पहलुओं पर इस अधिवेशन में प्रकाश डाला जाता है । इस वर्ष 12 से 18 जून 2022 की अवधि में रामनाथी, फोंडा, गोवा में यह अधिवेशन हो रहा है । इस अधिवेशन का हिन्दू जनजागृति समिति के ‘फेसबुक’, ‘ट्वीटर’ और ‘यू-ट्यूब’ आदि ‘सोशल मीडिया’ के माध्यम से ‘लाइव’ प्रसारण किया जाने वाला है । इस अधिवेशन रूपी हिन्दू राष्ट्र के यज्ञ में समिधा के रूप में अपना योगदान देने की प्रेरणा समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को मिले, ऐसी ईश्वर के चरणों में प्रार्थना है !

– संकलनकर्ता : श्री. रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति, (संपर्क : 99879 66666)

https://drive.google.com/file/d/1ku9-JHwMaq8yL-OHyX2CH0dxbS9gWKlI/view?usp=sharing

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post