Bikaner Live

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल -ओपीडी में अब मरीजों को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा….


बीकानेर, 10 जून। पीबीएम अस्पताल की 16 नम्बर ओपीडी में अब मरीजों को प्रातः 9 से 2 बजे तक सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर अस्पताल की इस ओपीडी में यह नई व्यवस्था की गई। है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने बताया कि इस नई व्यवस्था में अस्पताल के 16 नंबर ओपीडी में अब प्रातः 9 से 2 बजे तक मरीजों के लिए सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूर्व में यहां प्रातः 10 से 12 बजे तक सोनोग्राफी की सुविधा थी। अब इसकी समय अवधि बढ़ाई गई है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। पीबीएम में खराब सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने का काम प्रगति पर है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!