Bikaner Live

राजस्थान मेघवाल परिषद की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित


बीकानेर। राजस्थान मेघवाल परिषद की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को करणी नगर बी ब्लॉक स्थित मेघवाल समाज सेवा संस्थान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल ने की। बैठक में विशेष रूप से समाज में व्याप्त कुरीतियों यथा मृत्यु भोज, बालविवाह को रोकने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय किए। बैठक में समाजोत्थान मे किए गए कार्यों का अनुमोदन किया गया और भावी योजनाओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश मंत्री वीराराम भुरटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल गंढेर, कोषाध्यक्ष जेठाराम बारूपाल, प्रदेश सहायक मंत्री झंवरलाल पन्नू, इंजि. मदनलाल मेघवाल, डूंगरराम परिहार, मास्टर भोमाराम बोस, तुलसीदास राज, पूनमचंद गोयल, हिम्मताराम, डूंगरलाल, प्रभूलाल, एडवोकेट तेजकरण, हरजीराम चंदन, कन्हैयालाल, श्रवण कुमार, मांगीराम, सोहनलाल, बाड़मेर जिलाध्यक्ष तगाराम खाती, बीकानेर जिलाध्यक्ष नारायणराम चौहान, मोहन कड़ेला, बागाराम सादुल, एडवोकेट जोगेन्द्र जोईया, एडवोकेट सुखाराम दवां, मास्टर भैराराम पंवार, एडवोकेट मनोज जनागल, सुगनचंद मण्डार, झमणलाल आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post