
बीकानेर/देशणोक रिपोर्ट कन्हेयालाल जोशी – 24 जून देशनोक में जल्द ही बनने जा रहा है रेलवे अंडर ब्रिज
सीनियर डिविजनल इंजीनियर, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर व द्वारा देशनोक स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट एलसी – 7 को हटाकर सीमित ऊंचाई का सब-वे निर्माण करने हेतु जिला कलेक्टर, बीकानेर से अनापत्ति की मांग की गई है !
इस संदर्भ में आज उपखंड अधिकारी बीकानेर अशोक कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका देशनोक ओमप्रकाश मूंधड़ा, तहसीलदार बीकानेर बिहारीलाल, नायब तहसीलदार रमेश सिंह, थानाधिकारी संजय सिंह, एडवोकेट गिरीश हिंदुस्तानी, पार्षद मनोज सिंह, पटवारी अजय सिंह सहित रेलवे अधिकारियों के साथ साइट पर पहुंचकर मौका मुआयना किया !
उपस्थित सभी जनों ने अंडर ब्रिज का निर्माण अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बताया! इस गेट को हटाकर रेलवे लाइन के नीचे से जुड़वा गेट बनाने से मंदिर दर्शनार्थियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों सभी का आवागमन सुलभ होगा !
उपस्थित सभी जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस कार्य हेतु रेलवे एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इसे शीघ्र अति शीघ्र संपन्न करवाने का आग्रह किया !
















