Bikaner Live

झूठी कहानी निकली बीकानेर बंगलानगर,भीमनगर फायरिंग की घटना
soni


बीकानेर में फ़ायरिंग का मामला
दरसल बदमाश अपनी ही पिस्टल से हुआ था घायल
अवैध हथियार से गोली निकालते वक्त लगी थी गोली
बदमाश ने रची झूठी कहानी और पुलिस को बताया की हुई है फ़ायरिंग
अपने कुछ दुश्मनों के लिखाए नाम , पुलिस की पड़ताल में हुआ खुलासा
सीआई गोविन्द चारण ने दी जानकारी

पुलिस को पहले ही शक हो गया था की यह झूठी कहानी बना सकता है

बीकानेर . बंगलानगर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग की गई । फायरिंग में युवक घायल हो गया । घायल युवक को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए । जहां युवक का इलाज चल रहा है । फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस मौके पर जांच कर रही है । जानकारों के अनुसार बंगलानगर क्षेत्र में एक मंदिर के पास खड़ा मधु पारीक पुत्र स्वरूप पारीक पर कुछ नकाबकोश लोगों ने फायरिंग की । मधु पारीक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । फायरिंग होने से क्षेत्र में अफरा – तफरी का माहौल हो गया


युवक पर फायरिंग,घटना स्थल को लेकर संशय,उलझन में पुलिस
बीकानेर। एक ओर तो पुलिस अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिये रोजाना धरपकड़ कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है।

हालाकि घायल युवक से पुलिस ने पूछताछ कभी वो भीम नगर में गोली चलाने की बात कर रहा है तो कभी बंगलानगर में। इस वजह से पुलिस भी इस मामले के तह तक नहीं जा पा रही है और घायल द्वारा एफआईआर करने के बाद ही जानकारी देने की बात कर रही है। वैसे यह बात तय है कि शहर में हुई फायरिंग की इस वारदात में महादेव पारीक नामक युवक घायल हुआ है।

जिसकी वजह से जांच पड़ताल केवल अस्पताल तक ही सीमित रह गई है। अपुष्ट जानकारी मिली है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं दो युवकों में से एक ने महादेव पर फायर किया। जिससे उसके पांव में घुटने के नीचे गोली लगी है। फिलहाल पुलिस घायल के सही बयान और एफआईआर दर्ज करने के बाद ही जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कर रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!