Bikaner Live

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में 24जून 2022को हुआ सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण
soni

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में 24जून 2022को हुआ सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू



आचार्य श्री तुलसी के आशीर्वाद से सन 1994 से श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रारंभ हुए तुलसी सेवा संस्थान में दिनांक 24जून 2022 को सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में तुलसी दूगड़ द्वारा लोकार्पण किया गया ।चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार सेवा देने वाले संस्थान में रोगियों की जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं। इस अवसर पर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि तुलसी सेवा संस्थान मे 2013 से लगातार 9 वर्षों से मानव सेवा को समर्पित श्री डूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भीखमचंद पुगलिया द्वारा के प्रयास से करोड़ों रुपए की राशि संग्रहित कर चिकित्सा सेवा में काम आने वाले उपकरण चिकित्सालय में लगाए गए हैं। इस अवसर पर मंत्री धर्मचद धाडेवा जतन पारख जतनलाल पुगलिया नथमल सिघी मोहन लाल सेठिया नगराज तातेड सोहनलाल सिंघी डा पूनमचंद पुगलिया खेतुलाल पुगलिया प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी तुलसी सेवा संस्थान में कार्यरत सेवाभावी चिकित्सा स्टाफ आदि उपस्थित रहे। तुलसी सेवा संस्थान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के पधारने पर संस्थान के अध्यक्ष भीखम चंद पुगलिया तथा मंत्री धर्म चंद धाडेवा ने कहा कि हम धन्य हैं। तुलसी सेवा संस्थान परिवार की ओर से आचार्य श्री का भाव भीना अभिनंदन स्वागत किया गया ।मंत्री धर्मचंद धाडेवा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन बीकानेर के अलावा आसपास कहीं नहीं है । भामाशाह परिवार द्वारा सिटी स्किन मशीन प्रदान करने पर संस्थान भीखम चंद पुगलिया ने बहुत-बहुत आभार प्रकट कर कहा कि इससे चिकित्सको को चिकित्सा करने में विशेष सुविधा होगी ।रोगियों को बीकानेर तक नहीं जाना पड़ेगा। जिससे समय और धन की बचत होगी पूर्व में दिए गए सभी सहयोगियों तथा भामाशाह दानदाताओं के प्रति भी आभार प्रकट किया। जिन्होंने समय-समय पर तुलसी सेवा संस्थान को सहयोग दिया। करोना काल के समय में भी यहां के चिकित्सकों ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया जिसकी चहुं और प्रशंसा की जा रही है। तुलसी सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ कोलकाता के द्वारा रजत जयंती वर्ष 24 अक्टूबर 2015 को मनाया गया उस समय भी अध्यक्ष भीखम चंद पुगलिया मंत्री मालचंद सिंघी तथा संयोजक जतन पारख रहे।
आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा कि तुलसी सेवा संस्थान द्वारा लगातार चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया जा रहा है। सीटी स्कैन मशीन लोकार्पण समारोह में संस्थान के अध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया मंत्री धर्म चंद धाडेवा शांता पुगलिया तथा लोकार्पण कर्ता तुलसी दूगड़ रतनगढ़ ने भी अपने विचार रखें।
तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में श्रीडूंगरगढ़ की सामाजिक संस्था द्वारा तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीखम चंद पुगलिया को सम्मानित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!