श्रीडूंगरगढ़ तथा ग्राम मोमासर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

आज राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके देशहित में दिये गये बलिदान को याद किया!
इस दौरान उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया!
इस कार्यक्रम में भाजपा देहात बीकानेर के जिला अध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ के चैयरमेन श्री मानमल शर्मा, जिला मंत्री श्री अरविंद चारण, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठा राम भाभू भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जितेंद्र सैनी, श्रवण सारस्वत,पार्षद विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, गोपाल प्रजापत,रजत आसोपा, युवा मोर्चा श्री डूंगरगढ़ के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भाजपा श्री डूंगरगढ़ शहर मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी,महेश राजोतिया,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर श्रीडूंगरगढ़ में भी भाजपा कार्यालय में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
















