

26 जून बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में संस्कार दूत समारोह का आयोजन किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित संस्कार दूत समारोह जिला समन्वयक करनीदान चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता, परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शोभा सारस्वत द्वारा शंख वादन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए देवीशरण शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ भावना से किये कार्यो से जीवन ज्योतिर्मय बनता है। जिला समन्वयक करनीदान चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि देवपूजन, दान एवं संगति करना ही यज्ञ है। यज्ञ से पर्यावरण का शोधन होता है। गायत्री परिवार द्वारा हजारों शक्तिपीठों में प्रतिदिन यज्ञ नियमित रुप से होते है। वरिष्ठ कवियत्री प्रमिला गंगल ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्जन के पास विद्या आती है तो वे विवाद करते हैं जबकि सज्जन विद्या के माध्यम से ज्ञान, दर्शन और परोपकार बढ़ाने का कार्य करते हैं।
ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गत दिनों 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव तथा गायत्री मिशन में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिए 57 कार्यकर्ताओं को संस्कार दूत सम्मान देकर अभिनंदन किया गया। समारोह में ट्रस्टी रामकुमार चौहान, राधेश्याम नामा, मदन गोपाल शर्मा, चतुर्भुज तिवारी ने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत एवं भारत भूषण गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से सह प्रबंध ट्रस्टी ईंजीनियर अमर सिंह वर्मा तथा कल्याणी प्रज्ञा मंडल की ओर से ललिता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से आगुंतकों का आभार व्यक्त किया गया।
इनका हुआ सम्मान
नरेन्द्र खत्री, पिंटु तिवारी, राधा शर्मा, ललिता शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, मधुबाला शर्मा, प्रमिला जवाहरलाल गंगल, शोभा देवेन्द्र सारस्वत, सरला करनीदान चौधरी, राखी सुरेन्द्र शर्मा, शीला मदनलाल अग्रवाल, भंवरी भागीरथ जांगिड़, सुल्तानाराम सिद्ध, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़, जगजीत सिंह, ओमप्रकाश नायक, डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, राजेश साध, जयप्रकाश, लीना जांगिड़, योगिता स्वामी, अनीशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, दिव्या स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, दीपा स्वामी, जयश्री बांद्रा, सुलोचना स्वामी, हिमांशु सारस्वत, निखिल धोबी, विनोद कुमार, ओमप्रकाश कुमावत, विश्वप्रसाद पारीक, पलक वर्मा, कृतिका जांगिड़, अजीत सिंह वर्मा, मीरा रिठोदिया, अभिशिखा रावत, राधेश्याम नामा, रामकुमार चौहान, संजय पटेल तथा कौशल सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया।