Bikaner Live

तेरापंथ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने 3 दिनों का सफल अध्यात्मिक प्रवास कर सुप्रभात में किया विहार
soni

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर आज सुबह लगभग 6•30 तेरापंथ भवन ऊपरलो से विभिन्न घरों में पगलिया कराते हुए अपनी धवल सेना के साथ तोलियासर की तरफ विहार किया! तेरापंथ समाज की विशाल जनमैदिनी अपने गुरु की अभ्यर्थना करते हुए गुरुदेव के विहार में शामिल थी! रास्ते सेवा धाम के बच्चों व जेपीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कुंभाराम जी घिंटाला व समस्त स्टाफ ने आचार्य श्री के दर्शन करते हुए मंगल पाठ का श्रवण किया! तपती धूप में बिहार करते हुए आचार्य प्रवर लगभग 10:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोलियासर पहुंचे,। अणुव्रत समिति के मंत्री के एल जेन ने बताया कि यहां आयोजित कार्यक्रम में आचार्यश्री ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 103 वे जन्मदिन प्रज्ञा दिवस पर उनको स्मरण करते हुए उनकी विशिष्ट विशेषताओं के बारे में बताया व उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी!साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी ने आचार्य महाप्रज्ञ जी को याद करते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी! शाला के पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षा विभाग से जुड़े श्री गजानंद जी सेवग ने तोलियासर ग्राम की तरफ से पूज्य प्रवर का स्वागत करते हुए अपने भावों की प्रस्तुति दी! । आचार्य श्री व समस्त साधु साध्वियाँ शाम को 5.50 पर विहार कर ठुकरियासर पहुंचेंगे!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!