Bikaner Live

ज्ञान फाउंडेशन सम्मान समारोह 3 को
soni

श्री डूंगरगढ़
ज्ञान फाउंडेशन ट्रस्ट, बीकानेर का सम्मान समारोह राजकिशोरी मार्तण्ड स्मृति लोकचेतना सभागार, राजलदेसर में रविवार 3 जुलाई को मनाया जाएगा। पूर्व वायुसेना वारंट ऑफिसर एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जयचंद लाल सोनी के अनुसार इस अवसर पर ट्रस्ट एवं राजस्थान शैक्षिक क्रांति विचार मंच, श्री डूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गजानंद सेवग का शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए अभिनन्दन किया जाएगा। ट्रस्ट सचिव डॉ राधाकिशन सोनी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साहित्यकार एवं समालोचक डॉ उषा किरण सोनी के रचना संसार पर पीएच.डी. अनुसंधान के लिए प्रधानाचार्या गायत्री साल्वे को ज्ञान फाउंडेशन पुरस्कार तथा शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए दो प्रतिभावान विद्यार्थियों को ज्ञान फाउंडेशन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि ट्रस्ट द्वारा विगत 14 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष ज्ञान फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!